बाराबंकी : मंत्री सतीश शर्मा बोले- शिक्षामित्रों को लेकर सरकार संवेदनशील, जारी रहेंगे हित में कार्य
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों का सम्मान, 18 हजार रुपये के प्रतीकात्मक चेक वितरित
बाराबंकी, अमृत विचार। जीआईसी ऑडिटोरियम में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षामित्रों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा रहे। उनके साथ एमएलसी एवं जिला प्रभारी अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी अंगद कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह ‘भुल्लन’ वर्मा, जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन और जॉइंट मजिस्ट्रेट जिता अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शिक्षामित्रों को 10 हजार से बढ़े हुए मानदेय 18 हजार के प्रतीकात्मक चेक वितरित कर सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के सम्मान और मानदेय वृद्धि को लेकर संवेदनशील है। उन्होंने इसे सरकार की पहल का एक पड़ाव बताते हुए कहा कि आगे भी शिक्षामित्रों के हित में कार्य जारी रहेंगे।

अवनीश कुमार सिंह ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया, जबकि अंगद कुमार सिंह और दिनेश रावत ने सरकार के इस निर्णय को सराहनीय बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। इस दौरान गोरखपुर में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षामित्रों के समर्पण को सम्मानित करने का अवसर है, जो समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी, उपायुक्त स्वतः रोजगार सुनील कौशल, परियोजना निदेशक राकेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार, रमेश चंद्रा, फिजा मिर्जा, राम नारायण, प्रमोद उपाध्याय, संजय राय, धर्मेंद्र प्रसाद, अश्वनी प्रताप सिंह, चंद्रशेखर यादव, मनीराम वर्मा, डीसी प्रशिक्षण विनीता मिश्रा, डीसी निपुण अमित कुमार, डीसी पीएम पोषण डॉ. पीयूष श्रीवास्तव, आशीष पाठक, सुभाष चंद तिवारी, ऋषि टंडन, रितु पाठक, आलोक वर्मा, लक्ष्मी सिंह, देशराज पांडे, चंद्रमौली द्विवेदी, रामसरन मौर्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
