जिम संचालक की घिनौनी हरकत बेनकाब:वजन घटाने का इलाज बताकर दिया नशा, फिर रेप का वीडियो बनाकर मांगे 50 लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिम की आड़ में महिला के साथ रेप और फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग के खेल का पुलिस ने खुलासा कर दिया। जिम संचालक और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया। जिम में आने वाली महिला को वजन घटाने के नाम पर पहले प्रीवर्कआउट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया जाता था। जब वह बेहोश हो जाती तो जिम का मालिक उसके साथ रेप करता था। 

पुलिस ने बताया कि रामपुर गार्डन की रहने वाली संभ्रान्त परिवार की महिला ने थाना कोतवाली पर लिखित तहरीर दी थी। महिला का आरोप था कि सिविल लाइंस स्थित अल्टीमेट फिटनेस जिम में बीते दो साल से फिटनेस वर्क आउट कर रही थी। जिम का संचालक अकरम बेग हर दिन वर्कआउट से पहले प्रीवर्कआउट ड्रिंक बनाकर देता था। किसी-किसी दिन ड्रिंक में ही नशीला पदार्थ मिला देता। जब महिला होश में नहीं रहती तो जिम के एक कमरे में ले जाकर उसका शारीरिक शोषण करता। 

आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। इस घिनौने काम में उसका भाई आलम भी साथ देता था। महिला को जब इस बात का पता चला तो जिम में वर्कआउट करना छोड़ दिया। मगर अकरम ने पति व बेटों को अश्लील वीडियो भेजने का डर दिखाकर पहले 10 लाख रुपये और फिर 50 लाख रुपये मांगे। जिसमें से महिला ने करीब 80 हजार रुपये दे भी दिया। सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पुलिस ने जिम संचालक अकरम और उसके भाई आलम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 02 पैनड्राईव, 02 मोबाइल शक्तिवर्धक दवाएं, इंजेक्शन व नकदी आदि बरामद किया।

संबंधित समाचार