पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत में सोना-चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानिए बाजार में क्या रहा हाल 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 254 रुपये की तेजी के साथ 1,53,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 254 रुपये यानी 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,53,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 74 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,544.62 डॉलर प्रति औंस हो गया। 

पश्चिम एशिया संकट के बीच मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 225 रुपये की तेजी के साथ 2,44,120 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 225 रुपये यानी 2.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,44,120 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 982 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 2.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.29 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

ये भी पढ़ें :
Stock Market Closed : पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, 252 अंक फिसला सेंसेक्स 

संबंधित समाचार