Glory Movie Review: बॉक्सर के रूप में 'ग्लोरी' में पुलकित सम्राट के करियर-बेस्ट परफॉर्मेंस, दिव्येंदु शर्मा ने भी जीता दिल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार : फिल्म 'ग्लोरी' के रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। पहली बार स्क्रीन पर एक मुक्केबाज (Boxer) की भूमिका निभा रहे पुलकित के शारीरिक बदलाव और इंटेंसिटी को देखकर फैंस हैरान हैं। दर्शकों का कहना है कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि 'हनी' जैसा हल्का-फुल्का किरदार निभाने वाला अभिनेता इतनी परिपक्वता और "रॉ इमोशन" के साथ गंभीर भूमिका निभा सकता है।

सोशल मीडिया पर नेटिज़न्स की प्रतिक्रियाएं

नेटिज़न्स इस फिल्म को पुलकित के करियर का टर्निंग पॉइंट बता रहे हैं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे कमेंट्स में एक यूजर ने लिखा, "अभी-अभी 'ग्लोरी' देखी और पुलकित सम्राट ने मेरे नजरिए को पूरी तरह बदल दिया। क्या यह वाकई वही 'फुकरे' वाला पुलकित है?"

एक अन्य प्रशंसक ने टिप्पणी की, "वीकेंड पर फिल्म देखी, यकीन नहीं होता कि पुलकित इतने 'मैच्योर और सॉर्टेड' अभिनेता बन गए हैं। फिजिकल इंटेंसिटी लाजवाब है।"

दिव्येंदु शर्मा के साथ जमी जुगलबंदी

फिल्म में पुलकित के साथ-साथ दिव्येंदु शर्मा के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है। जहां दिव्येंदु ने अपने संतुलित और सहज अभिनय से कहानी को गहराई दी है, वहीं पूरी फिल्म का आकर्षण पुलकित सम्राट की नई और प्रभावशाली रेंज रही है।

क्यों खास है 'ग्लोरी'?

फिल्म विशेषज्ञों का मानना है कि 'ग्लोरी' ने पुलकित को अपनी अभिनय क्षमता का पूरा विस्तार दिखाने का मौका दिया है। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस "रॉ और रियल" हैं, जो किसी भी बॉलीवुड स्पोर्ट्स ड्रामा के लिए एक नया पैमाना तय करते हैं।

पुलकित सम्राट की यह 'ग्लोरी' न केवल बॉक्स ऑफिस पर चर्चा बटोर रही है, बल्कि इसने उन्हें बॉलीवुड के गंभीर अभिनेताओं की श्रेणी में मजबूती से खड़ा कर दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बड़ी सफलता के बाद पुलकित आगे किस तरह के प्रोजेक्ट्स का चुनाव करते हैं।

ये भी पढ़ें :
Met Gala 2026 रेड कार्पेट पर करण जौहर का जलवा, मनीष मल्होत्रा ​​के डिजाइन 'केप' वाली ड्रेस ने खींचा सबका ध्यान, राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स को किया जीवंत

 

 

संबंधित समाचार