सलमान खान के 42 साल पुराने दोस्त का छूटा साथ .... तो किया इमोशनल कर देने वाला पोस्ट, लिखा- अलविदा भाई, कोई आंसू नहीं  ... सिर्फ यादें और मुस्कुराहट

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। अभिनेता सलमान खान ने एक भावुक पोस्ट में अपने दोस्त सुशील कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें ''बहुत सौम्य, दयालु तथा सबसे मददगार व्यक्ति'' के रूप में वर्णित किया। खान ने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर अपने दिवंगत मित्र के साथ की तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में सलीम खान के साथ भी उनकी एक तस्वीर थी। सलमान खान से सुशील कुमार की 42 साल पुरानी दोस्ती थी। 

खान ने लिखा, ''यह आदमी 42 सालों से मेरा भाई रहा है, सबसे नेक, दयालु, मददगार ऐसा व्यक्ति जो चाहे कितनी भी मुश्किल में हो पर हमेशा मुस्कुराता, नाचता और बुरे दौर में भी बेफिक्र रहता था। चाहे आर्थिक, भावनात्मक या शारीरिक समस्या हो, वह हमेशा कहता था कि फर्क नहीं पड़ता, सब ठीक होगा।'' खान ने कहा, ''उसका नाम सुशील कुमार था। 

अलविदा भाई, तुमने एक ऐसे मर्द की तरह ज़िंदगी जी, जो मौत से लड़ता रहा। तुम्हारे लिए कोई आंसू नहीं गिराने है, सिर्फ यादें और मुस्कुराहट है... शाबाश भाई। कोई पहले, कोई बाद में..., हर कोई चला जाता है, पता नहीं कब और कैसे, तो कुछ कर के जाओ। मुझे तुम्हारी कमी हमेशा महसूस होगी। 

ये भी पढ़ें :  

Birthday Special: तिरुमाला के पहाड़ी मंदिर में तृषा ने टेका माथा, जन्मदिन पर भगवान वेंकटेश्वर का लिया आशीर्वाद

संबंधित समाचार