लखनऊ में सजेगी सुरों की महफिल: डॉ. एसएन कुरील और बिपिन कुमार समेत 7 हस्तियों को मिलेगा 'उड़ान लता मंगेशकर सम्मान'
लखनऊ, अमृत विचार: सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान की ओर से 29 जून को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सात विभूतियों को उड़ान लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।
उड़ान संस्था की अध्यक्ष सरिता सिंह ने बताया कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर एवं आशा भोसले की स्मृति में होने वाले कार्यक्रम तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे में पद्मश्री डॉ. एसएन कुरील, भारतेंदु नाट्य अकादमी के निदेशक बिपिन कुमार, मुक्ता चटर्जी, गायिका डॉ. मालविका हरिओम, तबला वादक पं. रविनाथ मिश्रा, कथक नृत्यांगना डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव और सामाजिक कार्यकर्ता वर्षा वर्मा को 5वां उड़ान लता मंगेशकर सम्मान दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अभ्यागत उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, एमएलसी पवन सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री विद्या बिन्दु सिंह, पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, फिल्म अभिनेता पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी, भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभु नाथ राय और उस्ताद युगान्तर सिंदूर मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ेंः 6वें वर्ल्ड कप में रोनाल्डो का महा-रिकॉर्डः आलोचनाओं का मुंह बंद कर पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा
