ग्रेटर नोएडा का यॉटा बनेगा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर हब, यूपी की डिजिटल अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति
यॉटा डेटा सेंटर पार्क का किया निरीक्षण डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर 125 मेगावाट क्षमता के लक्ष्य के साथ
लखनऊ, अमृत विचार : आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित यॉटा डेटा सेंटर पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अत्याधुनिक डिजिटल अवसंरचना, तकनीकी व्यवस्थाओं और परिचालन प्रणाली का जायजा लिया। दौरे के दौरान यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएलसी) के प्रबंध निदेशक आईएएस हिमांशु कौशिक ने मंत्री का स्वागत किया। यॉटा प्रबंधन ने बताया कि कंपनी उत्तर प्रदेश में तेजी से निवेश बढ़ा रही है और 125 मेगावाट स्थापित क्षमता हासिल करने के लक्ष्य पर काम कर रही है।
निरीक्षण के दौरान मंत्री को यॉटा प्रबंधन ने बताया कि एयर कूलिंग तकनीक के उपयोग से मीठे पानी की खपत कम की गई है, जबकि अन्य जरूरतों के लिए एसटीपी के उपचारित जल का इस्तेमाल किया जा रहा है। मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी डिजिटल और डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यॉटा जैसी परियोजनाएं राज्य को वैश्विक डिजिटल मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगी।
ये भी पढ़ें :
स्किल यूपी से आत्मनिर्भर युवा : योगी सरकार ने 9 वर्षों में 14 लाख युवाओं को दिया हुनर, 7.5 लाख को मिला रोजगार
