Bareilly:मां बोली... बहुत अच्छी थी बेटी, पढ़ने में भी होशियार...पुलिस की नजर में हैवानियत करने वाले

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिस घर में कभी किताबों की पन्नों की सरसराहट और मासूम की हंसी गूंजती थी, आज वहां सिर्फ सन्नाटा और चीखें बची हैं। पढ़ाई में तेज, व्यवहार में सरल और सपनों से भरी किशोरी के फांसी लगाने की बात गांव वालों को बेचैन कर रही है। किशोरी की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

बहुत अच्छी थी मेरी बच्ची… कहते-कहते बेसुध हो जाती है मां, पुलिस और गांव वालों का कहना है कि बच्ची की मांं बेटी याद करके रोती है। घर में सन्नाटा पसरा रहता है। मां बार-बार अपनी बेटी को याद कर टूट जाती है। कभी उसकी किताबें सीने से लगा लेती है तो कभी उसकी तस्वीर को देखकर फफक पड़ती है।

बहुत अच्छी थी मेरी बच्ची… पढ़ने में होशियार थी… किसी से कोई शिकायत नहीं थी.. कहते हुए मां की आवाज बार-बार भर्रा जाती है। गांव के लोग भी चाहते है कि जिसके कारण किशोरी को आत्महत्या करनी पड़ी उसका चेहरा भी बेनकाब होना चाहिए। वहीं पुलिस ने भी इस मामले में गांव के पांच लोगों को निशाने पर लिया है। उनके बयान दर्ज हो चुके है। पुलिस का मानना है कि इन पांच में से ही एक है जिसके कारण किशोरी ने आत्महत्या की है। पुलिस इस मामले में जल्द ही खुलासा कर सकती है।

 एसपी नार्थ अंशिका वर्मा ने बताया कि पूरे मामले में एक बात सत्य है कि किशोरी ने सुसाइड किया है। बाकी पुलिस कई और दिशाओं में भी काम कर रही है। पांच लोगों को नोटिस किया गया है। किशोरी की मां उसे याद करके बिलख जाती है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान पर भावुक हुए आर. माधवन, लिखा इमोशनल कर देने वाला पोस्ट 
टीम इंडिया का धमाकेदार जुलाई: कोहली-बुमराह की वापसी, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे पर खेलेंगे इतने मैच; देखें पूरा शेड्यूल
Rampur News : पटवाई पुलिस ने किया अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, थार गाड़ी और 7.5 लाख कैश समेत 3 गिरफ्तार
Welcome To The Jungle: एक्टर के बाद अब सिंगर बने अक्षय कुमार, 'तेरा पैसा मेरा पैसा' गाने में दिखेगी बॉलीवुड की महा-स्टारकास्ट
मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा एक्शन, झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे बाहरी लोगों का हुआ वेरिफिकेशन