'तिरंगे वाले जहाज पर हमला मंजूर नहीं...' ओमान तट के पास भारतीय जहाज पर अटैक से भड़का विदेश मंत्रालय

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि ओमान के तट के पास भारतीय ध्वज वाले एक व्यावसायिक जहाज पर हमला हुआ है, लेकिन उसके चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। यह अभी पता नहीं चल पाया है कि बुधवार को जहाज पर हमला किसने किया। विदेश मंत्रालय ने इस हमले को 'अस्वीकार्य' बताया। 

उसने कहा, ''कल ओमान के तट के पास भारतीय ध्वज वाले एक जहाज पर हुआ हमला अस्वीकार्य है और हम इस बात की निंदा करते हैं कि व्यावसायिक जहाजों और आम नाविकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।'' विदेश मंत्रालय ने कहा, ''जहाज पर सवार भारतीय चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और हम उन्हें बचाने के लिए ओमान के अधिकारियों को धन्यवाद देते हैं।'' 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत इस बात को दोहराता है कि व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाने और बेगुनाह चालक दल सदस्यों को खतरे में डालने, या किसी और तरह से नौवहन और वाणिज्य की स्वतंत्रता में रुकावट डालने से बचना चाहिए। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

BRICS Meeting 2026: पीएम मोदी ने सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों का किया स्वागत, वैश्विक संकट के बीच इन अहम मुद्दों पर बनी सहमति 
Double Date: नेहा और अंगद के चैट शो में पहुंची मशहूर कॉमेडियन, बॉडी शेमिंग से आत्मविश्वास तक के सफर को याद कर हुई भावुक 
IPL 2026: लीग में निराशाजनक प्रदर्शन पर फ्रेंचाइजी ले सकती हैं कड़ा फैसला, कप्तानी के पद से हटाए जा सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
The Great Grand Superhero Trailer: 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का ट्रेलर देख फैंस हुए उत्साहित, जानें कब रिलीज होगी जैकी श्रॉफ की फिल्म
Thailand Open : पी वी सिंधू और लक्ष्य सेन की धमाकेदार जीत,अंतिम-8 में पहुंचे भारतीय सितारे; क्वार्टर फाइनल में सात्विक-चिराग की जोड़ी