Pati Patni Aur Woh 2 : इंदौर में फिल्म का जोरदार प्रमोशन, कॉलेज छात्रों के साथ थिरके आयुष्मान और रकुल
मुंबई। अपनी बहुप्रतीक्षित कॉमेडी एंटरटेनर 'पति पत्नी और वो दो' की रिलीज से पहले अभिनेता आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह ने इंदौर में प्रमोशनल टूर के दौरान खूब धमाल मचाया। आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह ने शहर के दौरे की शुरुआत स्थानीय मीडिया से बातचीत के साथ की, जहाँ उन्होंने फिल्म, अपने किरदारों और रिलीज से पहले ट्रेलर और गानों को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बारे में बात की।इसके बाद दोनों इंदौर के एक लोकप्रिय कॉलेज पहुंचे, जहाँ उन्होंने छात्रों से मुलाकात की, फिल्म के गानों पर डांस किया और दर्शकों से जबरदस्त प्यार पाया।
दोनों की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे माहौल बेहद जोशीला और उत्साहपूर्ण हो गया। इंदौर दौरे को और यादगार बनाते हुए आयुष्मान और रकुल ने शहर के प्रसिद्ध छप्पन दुकान मार्केट में भी रुककर स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ उठाया और फैंस एवं स्थानीय लोगों के साथ समय बिताया।
गुलशन कुमार, बी आर चोपड़ा और टी- सीरीज प्रस्तुत,टी -सीरीज फिल्म्स और बी आर स्टूडियोज़ प्रोडक्शन की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है, जबकि इसे भूषण कुमार, रेणु रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है और जुनो चोपड़ा क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 15 मई को रिलीज होगी।
