उज्जैन पहुंचे भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सितारे, महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

उज्जैन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी एवं कोचिंग स्टाफ के करीब 25 सदस्यों ने शनिवार को यहां विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में सुबह की भस्म आरती में शामिल होकर विधि विधान के पूजा अर्चना कर दर्शन किए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत एवं सत्कार किया गया। 

महाकाल के दर्शन करने वालों में प्रवीण शर्मा, अमोल मुजुमदार, अरुंधति, शेर सिंह, अनिरुद्ध, भारती, आविष्कार, साल्वि, श्रेयंका, हरमनप्रीत, रेणुका, राखी, धनंजय, नंदनी, सचिन, पूर्वा , यस्तिका, सफाली, दीप्ति, ममता, राधा, क्रांति, अरुंधति रेड्डी, रुचा, मुनीश, नल्लापु, गोल्लाने आदि सदस्य थे। इन सभी कोच एवं खिलाड़ियों ने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की सुबह की भस्म आरती देखी और महाकाल के दर्शन किये।

यह भी पढ़ें:
फीफा का Official Anthem होगा दाई दाई, 19 जुलाई को न्यूजर्सी में "मैडोना, शकीरा और BTS बिखेरेंगे जलवा

संबंधित समाचार