आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना 2.0 से गांवों में ही मिलेगा काम, उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्राम्य विकास विभाग कर रहा तैयारी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए बाबा साहब अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना का नया संस्करण लाने जा रही है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर ग्राम्य विकास विभाग द्वारा बाबा साहब अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना 2.0 का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। योजना को मंजूरी मिलने के बाद गांवों में ही युवाओं और जरूरतमंद लोगों के लिए स्थायी और सतत रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि मौजूदा योजना के मार्गदर्शक सिद्धांतों में संशोधन और सरलीकरण करते हुए योजना 2.0 का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध स्थानीय संसाधनों और आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगारोन्मुख गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

इस योजना से ग्रामीण अंचलों में बहुमुखी और बहुआयामी परियोजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि संशोधित योजना का वित्तीय आकार भी बढ़ाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिले।

यह भी पढ़ें:
गोरखनाथ मंदिर के जनता दर्शन में बोले सीएम योगी, मत करिए चिंता, इलाज के लिए सरकार जरूर करेगी हरसंभव मदद 

संबंधित समाचार