Bareilly: दो शिक्षकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, शाजहांपुर रोड पर बेकाबू ट्रक ने रौंदा

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली-शाहजहांपुर रोड पर शुक्रवार सुबह परीक्षा ड्यूटी को जा रहे स्कूटी सवार दो शिक्षकों को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। दुर्घटना में जान गंवाने वाले टीचर पीके यादव व प्रमोद यादव फरीदपुर क्षेत्र के गांव लोंगपुर में स्थित परिषदीय विद्यालय में तैनात थे।

पुुलिस के अनुसार, बरेली महानगर में सिविल लाइंस निवासी शिक्षक पीके यादव और मुंशीनगर के रहने वाले उनके साथी अध्यापक प्रमोद यादव की फरीदपुर में परीक्षा ड्यूटी लगी थी। सुबह जल्दी दोनों अध्यापक एक ही स्कूटी से डीएलएड एग्जाम ड्यूटी को रवाना हुए थे। 

जैसे ही वे फरीदपुर से पहले टोल प्लाजा के पास पहुंचे, अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से स्कूटी क्षतिगस्त हो गई और दोनों टीचर उछलकर दूर जा गिरे। ट्रक उन्हें कुचलता आगे बढ़ गया। आसपास मौजूद लोग मदद को दौड़े। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शिक्षकों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है। थाना पुलिस ट्रक ड्राइवर तक पहुंचने को सीसीटीवी खंगाल रही है।

 

संबंधित समाचार