Moradabad : पीतल कारोबारी की बेटी ने अपने ही घर में डलवा दिया प्रेमी से डाका! खाने में मिलाती थी नशीले पदार्थ-पुलिस के खुलासे से घरवाले सन्न

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। यूपी के मुरादाबाद में पीतल कारोबारी के घर डकैती के खुलासे हर कोई सन्न रह गया। कारोबारी की बेटी ने प्रेमी से ही अपने घर में डाका डलवा दिया। पुलिस ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच और सीडीआर के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 47.24 लाख रुपये बरामद किए हैं। अपना ही घर लुटवाने वाली बेटी की करतूत से परिवार सदमे में है।

घटनाक्रम नागफनी थाना क्षेत्र का है। पीतल कारोबारी इमरान के घर 11 मई को डकैती पड़ी थी। हथियारबंद आरोपियों ने घर से 1 करोड़ से ज्यादा की नगदी और गहने लूटे थे। डकैती की इस घटना ने मुरादाबाद पुलिस को हिला डाला। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। केस की पड़ताल शुरू की, तो सगरना घर के अंदर का ही निकला।  

हालांकि पुलिस को शुरुआत में ही अंदाजा हो गया था कि घर के किसी सदस्य की मिलीभगत के बिना डकैती संभव नहीं है। इसलिए क्योंकि कारोबारी इमरान के घर डिजिटल लॉकर हैं। घर के दरवाजों पर भी डिजिटल लॉक हैं। 

पुलिस ने केस की जांच में डिजिटल साक्ष्यों पर फोकस किया। आसपास के सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाल डाले। 500 से ज्यादा फुटेज चेक करने, टोल प्लाजा के कैमरे खंगालने और सीडीआर के आधार पर बदमाश पकड़े गए। 

इसमें बी-फार्मा कर चुका अरशद, फार्मासिस्ट कुलदीप, फार्मासिस्ट रवि कुमार, इंटर का छात्र रिंकी और कारोबारी पीड़ित इमरान की बेटी 21 साल की अरीबा शामिल हैं। उनके पास से चार तमंचे, डकैती में इस्तेमाल की गईं दो गाड़ियां और नगदी भी बमराद की गई है। 

अरीबा ने प्रेमी से क्यों डलवाई घर में डकैती 
-पीतल कारोबारी इमरान की बड़ी बेटा का नाम अरीबा है। अरीबा और अरशद के बीच वर्ष 2019 से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं हुआ। क्योंकि अरशद सामान्य परिवार से है। आर्थिक रूप से अरीबा के परिवार के बराबर नहीं है। लेकिन अरीबा, अरशद के साथ ही रहना चाहती थी, इसलिए उसने अपने ही घर में डकैती का प्लान बना डाला। इसमें अरशद के क्लासमेट और अन्य लोग शामिल हुए। जिन्होंने 11 मई को इमरान के घर में डकैती डालकर, इलाके में दहशत पैदा कर दी। 

पुलिस पूछताछ में कई सनसनीखेज बातें सामने आई हैं। अरीबा अक्सर अरशद को घर बुलाया करती थी। वह अपने घरवालों को खाने में नशीली गोलियां मिलाकर देती। घरवालों के बेहोश होने पर अरीबा, अरशद को घर में बुलाती। यह सब सच्चाई सामने आने के बाद घरवाले भी शर्मसार हैं। इसलिए भी क्योंकि एक बेटी, जिससे घर में कोई पर्दा नहीं या कुछ भी छिपा नहीं-वो कैसे घर लुटवाने में शामिल हो गई। बेटे के कारनामे पर परिवार सन्न है। उधर, पुलिस ने आरोपी अरीबा और दोस्तों को डकैती के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

संबंधित समाचार