पाकिस्तान ने T20 Women's World Cup के लिए घोषित की अपनी टीम, 14 जून से शुरू होगा महामुकाबला

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

कराचीः पाकिस्तान ने फातिमा सना की अगुवाई में आगामी आईसीसी महिला टी-20विश्व कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में पांच खिलाड़ी हैं जो महिला टी 20 वर्ल्ड कप में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं - आयमान फातिमा, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सायरा जबीन और तस्मिया रुबाब। गुल फिरोजा, जिन्होंने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ खत्म हुई एकदिवसीय सीरीज में दो शतक लगाये थे, अपने दूसरे टी-20 वर्ल्ड कप में शीर्षक्रम को मजबूती देंगी।

अनुभवी विकेटकीपर बैट्समैन मुनीबा अली और बैट्समैन आयशा जफर दूसरी खिलाड़ी हैं जिनसे पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को आगे बढ़ाने की उम्मीद है। नतालिया परवेज, इरम जावेद, आलिया रियाज और सायरा जबीन कुछ ऐसे ऑप्शन हैं जो मिडिल ऑर्डर में काम आ सकते हैं। लेकिन जैसा कि पहले भी साबित हो चुका है, पाकिस्तान की सबसे मजबूत टीम उसकी बॉलिंग है। सादिया इकबाल, नशरा संधू, तुबा हसन और रमीन शमीम स्पिन अटैक को लीड करेंगी, जबकि फातिमा, डायना बेग और तस्मिया रुबाब पेस लाइनअप को बूस्ट करेंगी।

टूर्नामेंट से पहले, यही टीम 28 मई से शुरू होने वाली आयरलैंड और वेस्ट इंडीज की त्रिकोणीय में भी खेलेगी। पाकिस्तान ने अब तक महिला टी-20 वर्ल्ड कप के सभी एडिशन में हिस्सा लिया है, लेकिन अभी तक नॉकआउट स्टेज तक नहीं पहुंची है, और इस टूर्नामेंट में बेहतर करने की कोशिश करेगी। टूर्नामेंट में उनका पहला मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत से है।

टी-20 महिला विश्वकप के लिए पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा ज़फर, इरम जावेद, आयमान फातिमा, आलिया रियाज़, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नशरा संधू, डायना बेग और तस्मिया रुबाब।

संबंधित समाचार