Moradabad: जिले में 1,47,524 लोगों ने आनलाइन भरा स्वगणना प्रपत्र

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनगणना के अन्तर्गत सात से 21 मई तक चल रही स्वगणना में लोग तेजी से रुचि दिखा रहे हैं। शुक्रवार तक जिले में 1,47,524 लोगों ने वेवसाइट पर जाकर आनलाइन रुप से डिजिटल स्वगणना प्रपत्र पर जानकारी भरी।

21 मई तक स्वगणना में मांगी गई 33 बिंदुओं की जानकारी में परिवार के मुखिया का नाम, राज्य, जिला, परिवार व घर का विवरण बिंदुवार भरना है। इसमें मकान में कुल कमरे, शयनकक्ष सहित अन्य विकल्पों पर जानकारी देनी है। 4123 ने स्वयं से प्रेरित होकर स्वगणना प्रपत्र भरा। जबकि प्रशासन की ओर से की गई पहल से 1,43,401 नागरिकों ने प्रेरित होकर स्वगणना में सहभागिता की। इस प्रकार कुल 1,47,524 लोगों ने स्वगणना आनलाइन पूरी की।

 

संबंधित समाचार