IPL 2026: RCB ऑलराउंडर पर चला BCCI का हंटर, आईपीएल मैच फीस का 30 फीसदी जुर्माना भरेगें टिम डेविड
रायपुर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर टिम डेविड पर आईपीएल की खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए बनी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 30 फीसदी जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उन्हें दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए गए हैं।
टिम को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.6 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो "ऐसे हावभाव का इस्तेमाल करने से संबंधित है जो अश्लील, आपत्तिजनक या अपमानजनक हों।" टिम ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा दी गई सज़ा को मान लिया।
आरसीबी ने इस मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार (चार विकेट/ नाबाद सात रन) और क्रुणाल पांड्या (73) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रविवार को आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में आखिरी गेंद पर मुम्बई इंडियंस को दो विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई जबकि इसी के साथ मुम्बई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।
