IND vs IRE 1st T20: भारत बनाम आयरलैंड पहला टी20 आज बेलफास्ट में, जानें लाइव स्ट्रीमिंग, प्लेंइंग XI और वैभव सूर्यवंशी डेब्यू अपडेट

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः India national cricket team और Ireland cricket team के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। यह मैच कई कारणों से सुर्खियों में है—एक तरफ बारिश की संभावना और ओवरकास्ट कंडीशन, तो दूसरी तरफ 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को लेकर चर्चाएं तेज हैं कि क्या वह आज अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करेंगे या नहीं।

मैच डिटेल्स (India vs Ireland 1st T20)

यह मुकाबला सिविल सर्विस क्रिकेट ग्राउंड, बेलफास्ट (स्टॉर्मोंट) में शाम 6:00 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा। वहीं टॉस 5:30 बजे होगा। 

लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग

मैच का टीवी ब्रॉडकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं दर्षक इसकी लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर भी देख सकेंगे।

क्या वैभव सूर्यवंशी करेंगे डेब्यू?

वैभव सूर्यवंशी को लेकर फैंस में काफी उत्साह है, लेकिन टीम मैनेजमेंट के पास टॉप ऑर्डर में पहले से कई विकल्प मौजूद हैं।
टीम में पहले से ही ईशान किशन, अभिषेक शर्मा,  संजू सैमसन जैसे इन-फॉर्म बल्लेबाज हैं। ऐसे में संभावना कम है कि वैभव सूर्यवंशी को आज डेब्यू का मौका मिले, हालांकि अंतिम फैसला टॉस के बाद ही साफ होगा।

भारत की संभावित प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर),  ईशान किशन (विकेटकीपर),  श्रेयस अय्यर (कप्तान),  तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई

पिच और मौसम रिपोर्ट

बेलफास्ट में बारिश की संभावना जताई गई है। ओवरकास्ट कंडीशन में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए चुनौती बढ़ेगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 में अब तक सभी मुकाबले जीते हैं। दोनों टीमों के बीच खेले गए 8 टी20 में भारत का दबदबा कायम रहा है।

यह भी पढ़ेंः इक्वाडोर ने जर्मनी को 2-1 से हराकर किया बड़ा उलटफेर, जीत के साथ नॉकआउट स्टेज में पहुंचा

संबंधित समाचार