Bareilly News : आठ टीमें चार दिन से कर रही फरार कैदी को तलाश
बिजनौर और अमरोहा गईं पुलिस की टीमें, पीड़ित परिवार की सुरक्षा बढ़ाई
बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय कारागार से फरार हुए दिनेश का चार दिन बाद भी पुलिस और जेल की टीमें सुराग नहीं लगा सकी हैं। पुलिस की टीमें उसके घर और रिश्तेदारों पर नजर बनाए हुए हैं। जिस परिवार ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया था उसकी भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
22 जून को केंद्रीय कारागार से दिनेश पुत्र अरविंद निवासी नेनेडा राजपूत, थाना डिडौली अमरोहा फरार हो गया। बताया जा रहा है कैदियों को काम पर लगाने के बाद से सुरक्षाकर्मी अपने मोबाइलों में व्यस्त को गए थे। जांच के बाद सात लोगों पर निलंबन की कार्रवाई की गई। कई कर्मचारियों की विभागीय जांच चल रही है। पुलिस और जेल की चार चार टीमें दिनेश को तलाश कर रही हैं। अमरोहा औरअमृत विचार न्यूज़, यूपी न्यूज़, उत्तर प्रदेश समाचार, बरेली न्यूज़, बरेली ताज़ा खबर, बरेली जेल कैदी फरार, सेंट्रल जेल बरेली, कैदी की तलाश, बरेली पुलिस, अमरोहा अपराधी दिनेश, जेल सुरक्षा चूक, बरेली क्राइम न्यूज़, यूपी पुलिस सर्च ऑपरेशन, बिजनौर में पुलिस और जेल की टीमे डेरा डाले हुए हैं। बताया गया है कि जिस परिवार ने दिनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस परिवार को सुरक्षा दी गई है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पुलिस की टीम आरोपी दिनेश को तलाश कर रही है। अभी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
