Bareilly News: लाल फाटक पर मची भगदड़, गैस टैंकर लीक होने के बाद वाहन छोड़कर भागे लोग 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में सड़क पर गैस का टैंकर से गैस का रिसाव होने के बाद हड़कंप मच गया। गैस लीक होता देख सड़क पर भगदड़ मच गई। लोग अपने वाहन छोड़कर भागने लगे। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकर मौके पर पहुंची थी। फिलहाल संबंधित टीमें जांच में जुटी हैं।

Lk1

टैंकर के सिलेंडर से सीएनजी गैस हुई लीक
घटना गुरुवार सुबह लालफाटक ओवर ब्रिज पर हुई। हिंदुस्तान पेट्रोलिएम का सीएनजी टैंकर शाहजहांपुर से बदायूं की तरफ जा रहा था। जैसे ही लालफाटक ओवर ब्रिज पर पहुंचा टैंकर का सिलेंडर लीक हो गया। सिलेंडर लीक होता देख आगे पीछे चल रहे वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आलम ये था कि लोगों ने अपने वाहन छोड़कर भागना शुरू कर दिया। चंद सेंकेड में पूरा ओवर ब्रिज खाली हो गया।

lk2

तेज आवाज ने फैलाई दहशत
जानकारी के मुताबिक गैस लीक होने के बाद टैंकर के सिलेंडर से भयानक आवाज निकलने लगी। आवाज इतनी जोरदार थी कि कई किलोमीटर दूर तक इलाकों में पहुंचे। घरों में रहने वाले लोग भी आवाज की वजह से दहशत में आ गए। लोगों को जब टैंकर लीक होने का पता चला तो दोबारा अपने-अपने घरों की तरफ भागने लगे। 

lk3

काफी मात्रा में सीएनजी लीक, हुआ नुकसान
सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। काफी मात्रा में गैस लीक होने के कारण नुकसान की बात कही जा रही है। टैंकर से गैस कैसे लीक हुई इस बात की जांच की जा रही थी। फिलहाल पुलिस ड्राइवर से भी पूछताछ कर रही थी। 

संबंधित समाचार