सीतापुर में सनसनीखेज वारदात : पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर पति ने लगाई फांसी, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सीतापुर। सीतापुर जिले के थानगांव क्षेत्र के इसरौली गांव में 24 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से वार कर कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। थानगांव पुलिस के अनुसार, दीपू भार्गव ने अपनी पत्नी छाया देवी (22) को उस समय चाकू मार दिया जब बुधवार रात को वह अपने घर के आंगन में सो रही थी।

इसके बाद उसने घर के अंदर फांसी लगा ली। इस जोड़े की शादी को एक साल हो गया था। परिवार के सदस्यों ने कहा कि शादी के बाद से लगातार झगड़ों के कारण उनके रिश्ते में तनाव था। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी (सीओ) महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव और थाना प्रभारी विमल गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

एएसपी सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि दंपति के बीच बुधवार देर रात झगड़ा हुआ, जिसके दौरान छाया को पीटा गया। बाद में वह आंगन में सोने चली गई, जहां जानलेवा हमला हुआ। एएसपी ने कहा कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ के साथ-साथ जांच शुरू की गई है।

इस बीच, मृत महिला के पिता मेवालाल ने आरोप लगाया कि छाया चार महीने की गर्भवती थी और उसके ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे जिससे वह मायके आ गई थी। उन्होंने दावा किया कि समुदाय के बुजुर्गों तथा स्थानीय पंचायत के हस्तक्षेप के बाद 19 मई को उसे उसके ससुराल वापस भेज दिया गया था। मेवालाल ने दीपू समेत छाया की ननद, सास और ससुर पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

खाद्यान्न कीमतों में उछाल : अरहर, उड़द और छोला समेत तमाम दालों के थोक भाव में बढ़ोतरी 
विद्युत उत्पादन हब बनने की दिशा में एक कदम और बढ़ा मिर्जापुर, योगी सरकार ने करोड़ों की परियोजनाओं को दी मंजूरी
यूपी में कहर बरपा रही गर्मी: अस्पतालों में डिहाइड्रेशन-हीट स्ट्रोक के मरीजों की भीड़, मौसमी बीमारियों को लेकर अलर्ट 
विजय मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार : तमिलनाडु में करीब 60 साल बाद सरकार में कांग्रेस की वापसी, दो विधायक बने मंत्री
आंगनबाड़ी केंद्रों पर सक्षम और बाल संजीवनी नाम से मिलेगा पुष्टाहार, कुपोषित और सामान्य बच्चों के लिए तय हुईं 7 नई रेसिपी