UP News: शाहबाद में दंपति की गोली लगने से गई जान...बर्तन कारोबारी की डायरी से खुलेगा मौत का राज !

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। शाहबाद में बर्तन कारोबारी सुनील रस्तोगी (50) अपनी पत्नी नेहा रस्तोगी (47) की गुरुवार को गोली लगने से मौत हो गई। उनके पास लाइसेंसी राइफल पड़ी मिली, पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है। पुलिस को कारोबारी के अवसाद में रहने की बात एक किताब में लिखी है। मामले में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने आत्महत्या से जुड़ा मामला बताया है, हालांकि पुलिस मामले को कई बिन्दु से जोड़कर जांच कर रही है।

सुबह लाश मिली तो मचा हड़कंप
परिवार में उनकी बेटे पीयूष रस्तोगी (20) और बेटी कृषि (18) के साथ रहते हैं। उनके घर में ही बर्तन की दुकान है। बेटी कृषि ने बताया कि बुधवार रात को सभी लोगों ने एकसाथ खाना खाया और मम्मी -पापा पहली मंजिल पर सोने चले गए। मम्मी-पापा पहली मंजिल पर सो रहे थे। वो और भाई ग्राउंड फ्लोर पर अलग-अलग कमरों में थे। सुबह करीब 7:40 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वो भागकर पहली मंजिल पर पहुंचे। देखा कि कमरे में कोई नहीं था। छत पर गए तो वहां पर मम्मी-पापा के शव खून से लथपथ पड़े हुए थे। पापा की गर्दन के ठीक नीचे गोली लगी थी, जबकि मम्मी को गोली गर्दन के बगल में लगी थी। 

डायरी से खुलेगा मौत का राज
चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर  पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ शाहाबाद देवकी नंदन और थाना प्रभारी प्रदीप कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने राइफल और अन्य स्थानों पर फिंगर प्रिंट लिए है। हालांकि मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बताया कि दंपति की राइफल लाइसेंसी है और प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। उनके कमरे से एक सुसाइड से जुड़ी डायरी मिली है, जिसमें कारोबारी ने अवसाद की बात लिखी है। उन्होंने बताया कि मामले की हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार