Bareilly News: कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह दो दिवसीय दौरे पर कल पहुंचेंगे बरेली
बरेली, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को बरेली पहुंच रहे हैं। शनिवार-23 मई को वह अपने गृह क्षेत्र-आंवला में कैंप कार्यालय पर जनता दर्शन में आमजन की समस्या और शिकायतें सुनेंगे। स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अगले दिन 24 मई को, दोपहर आंवला से बरेली पहुंचेंगे और यहां सर्किट हाउस गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे। इसके बाद रात को लखनऊ रवाना होंगे।
