राजकुमार राव ने बतौर प्रोड्यूसर रखा फिल्म इंडस्ट्री में कदम, साउथ एक्ट्रेस संग स्क्रीन शेयर करेंगे एक्टर, फिल्म की रिलीज डेट आई सामने  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश स्टारर 'रफ्तार', 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज की ओरिजिनल और राजकुमार राव की बेहद प्रतीक्षित फिल्म 'रफ्तार' 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में एक स्पेशल प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है, जो दशहरे के लंबे वीकेंड पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। आदित्य निंबालकर के निर्देशन में बनी और काम्पा फिल्म के बैनर तले पत्रलेखा द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर तरुण बाली हैं। 

फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले रोहन नरूला ने लिखा है, जबकि 'पीवीआर आइनॉक्स पिक्चर्स' इस फिल्म की ऑफिशियल डिस्ट्रीब्यूटर है। यह फिल्म एक प्रोड्यूसर के तौर पर राजकुमार राव के बिजनेस सफर की शुरुआत भी है। राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म में अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर जैसे कई बेहतरीन कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। 

राजकुमार राव ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "लोग कहते हैं कि सपना देखने और उसे बुनने में समय लगता है, लेकिन उसे जीने के लिए और भी ज्यादा मेहनत और लगन की जरूरत होती है! 'रफ्तार' सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि सिनेमाई दुनिया में हमारा पहला कदम है; यह हमारे विश्वास, हिम्मत और अनगिनत सपनों की मेहनत का नतीजा है। जब कोई चीज दिल के इतने करीब और खास होती है, तो उसे कुछ बेहद यादगार बनने के लिए वक्त देना सही होता है।

इसीलिए अब हम 16 अक्टूबर को दशहरे के लंबे वीकेंड पर सिनेमाघरों में आ रहे हैं। जब आप 'रफ्तार' देखेंगे, तो आप सिर्फ एक फिल्म नहीं देख रहे होंगे, बल्कि आप उस संघर्ष, महत्वाकांक्षा, डर और उम्मीद को महसूस करेंगे जो हर सपने को पूरा करने की ताकत देती है। हमारी ताकत बनने के लिए आपका शुक्रिया। हम बस मंजिल के बेहद करीब हैं।हमारे सपनों की रफ़्तार फुल ऑन है और संघर्ष भी। मिलते हैं 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में।

ये भी पढ़ें  : 
Box Office: 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े सारे रिकॉर्ड, सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म बनी 

संबंधित समाचार