'आपको खुश करने के लिए नहीं हैं' ....ऐश्वर्या राय के Blue Gowns ट्रोलिंग पर भड़की कंगना रनौत, कांन्स लुक पर लगा दी क्लास

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। अभिनेत्री कंगना रनौत ने ऐश्वर्या राय बच्चन के कान फिल्म फेस्टिवल में पहने परिधान को लेकर हो रही आलोचनाओं को खारिज करते हुए कहा कि फैशन आत्म-अभिव्यक्ति का एक माध्यम है और जीवन और अपने दृष्टिकोण की व्यक्ति की अपनी व्याख्या है। बच्चन 2003 से वैश्विक ब्रांड एंबेसडर के रूप में कान फिल्म फेस्टिवल में लोरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 

वह शनिवार को समाप्त हुए इस समारोह में अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ शामिल हुईं। सोमवार को रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐश्वर्या की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह नीले रंग के एक 'स्ट्रक्चर्ड मरमेड टेल गाउन' में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने फिल्म फेस्टिवल में अपने पहले दिन पहना था। 

सांसद रनौत ने तस्वीर के साथ लिखा, "फैशन और स्टाइल आत्म-अभिव्यक्ति का एक जरिया है। यह जीवन के प्रति व्यक्ति की अपनी समझ और नजरिया है।  कोई भी महिला किसी की ऋणी नहीं है। ऐश बहुत खूबसूरत लग रही हैं!" उन्होंने कहा, "वह आपको खुश करने के लिए यहां नहीं आई हैं। वह बेहद खूबसूरत हैं। अगर आपको रेड कार्पेट पर थोड़ी अधिक उम्र वाली महिलाओं को देखने की आदत नहीं है, तो अब उन्हें देखने की आदत डाल लीजिए। धन्यवाद।" 

ऐश्वर्या का नीला गाउन अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन किया गया था। उनके इस परिधान को 'लुमिनारा' नाम दिया गया था और यह गतिमान प्रकाश की अवधारणा पर आधारित एक परिधान था, जिसमें मूर्तिकलात्मक संरचना और कुशल कारीगरी के माध्यम से प्रकाश को ऊर्जा, गति और बल के रूप में दर्शाया गया था। 

ये भी पढ़ें  : 
जलसा के बाहर अमिताभ बच्चन ने किया अभिवादन, अस्पताल में भर्ती होने की खबरों पर लगा विराम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कड़ी सुरक्षा के बीच शाही वेलकम, गुलाबी शहर में तिलक लगाकर मार्को रूबियो का पारम्परिक स्वागत
राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर अब सुनाई देंगे देशभक्ति गीत, योगी सरकार की इस पहल का यात्रियों ने किया स्वागत
Stock Market Closed : अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से शेयर बाजार में तेजी, 1074 अंक उछला  सेंसेक्स, हरे निशान में बंद हुआ निफ्टी 
एटा में किशोरी संग हैवनियात : तीनों युवकों ने अगवा कर किया गैंगरेप, बदहवास हालत में छोड़कर हुए फरार, दो आरोपी गिरफ्तार
Pro Volleyball League: दिल्ली में प्रचंड गर्मी के बावजूद ट्रायल्स में पहुंचे सैकड़ों युवा टैलेंट, DPVL Trials में दिखा गजब का जोश