UP News: पीलीभीत में सपा का महंगाई के खिलाफ आक्रोश, कार को रस्सी से खींचकर दर्ज कराया विरोध  

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

पीलीभीत, अमृत विचार। देश भर में बढ़ती महंगाई और प्रदेश का बिजली संकट फिलहाल विपक्ष का प्रमुख मुद्दा है। खास तौर से समाजवादी पार्टी सरकार के खिलाफ मुखर है। यूपी के सभी जिलों में सपाई प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को पीलीभीत में सपा कार्यकर्ताओं ने कार को रस्सी से खींचकर अपना विरोध दर्ज कराया।  

किया गया अनोखा प्रदर्शन
बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं, बिजली संकट, बेरोजगारी और अन्य जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान सपाइयों ने महंगाई के प्रतीक के रूप में कार को रस्सी से खींचकर अनोखा प्रदर्शन किया और जुलूस निकाला। दोपहर को समाजवादी पार्टी कार्यालय, केजीएन कॉलोनी से जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए।

जुलूस निकालकर पहुंचे कलेक्ट्रेट
सपा कार्यालय से जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। रास्ते भर कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की। आरोप था कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जबकि बिजली व्यवस्था भी चरमराई हुई है। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरते हुए कार्यकर्ताओं ने जनविरोधी नीतियां वापस लेने की मांग की।

संबंधित समाचार