अवैध प्लॉटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बाराबंकी में बड़ी कार्रवाई, एसडीएम बोलीं- नहीं होने दी जाएगी कोई अवैध प्लॉटिंग

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बाराबंकी जिला प्रशासन ने बड़ेल क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए धड़ल्ले से की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बड़ा एक्शन लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 'उत्तर प्रदेश निर्माण कार्य विनियमन अधिनियम 1958' की धारा 10 के तहत अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

दरअसल बड़ेल में 'समृद्धि इंफ्राटेक' बिल्डर द्वारा नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से प्लॉटिंग का जाल बुना जा रहा था। प्रशासन द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद भी जब बिल्डर ने निर्धारित समय में अवैध ढांचा नहीं हटाया, तो एसडीएम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल खुद पुलिस बल और प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में प्रशासन ने मौके पर बुलडोजर चलवाकर पूरी अनधिकृत प्लॉटिंग को जमींदोज करा दिया। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप मच गया है। एसडीएम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल ने सख्त चेतावनी दी कि जिले में बिना ले-आउट पास कराए कोई भी प्लॉटिंग नहीं होने दी जाएगी।

ये भी पढ़ें  : 
लखनऊ में ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का शुभांरभ, सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी के जिलों में आधी-बारिश बनी मुसीबत: गोरखपुर में 'एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट; हमीरपुर में चक्रवाती तूफान, मथुरा में खंभा गिरने से श्रद्धालु की मौत 
UP में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 26 ARTO के ट्रांसफर, लखनऊ समेत 9 जिलों के RTO भी बदले
सूर्या चौहान कौन था? 17 साल के युवक की हत्या पर मचा बवाल, मायावती ने योगी सरकार को किया अलर्ट 
Bareilly News: ड्यूटी पर नहीं रखने की सजा, बेखौफ दबंगों ने आइसक्रीम फैक्ट्री के मुंशी को बीच सड़क पर डंडे से पीटा 
यूपी में 3 दिन तक आंधी-बारिश के आसार, कई जिलों में तेज हवा-ओलावृष्टि की चेतावनी; IMD ने इन राज्यों में जताया कमजोर मानसून का अनुमान