Independence Day 2026 : BIU में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, मंडलायुक्त ने किया ध्वजारोहण, कहा- विश्व में अग्रणी बनने को स्किल्स पर करें काम

Amrit Vichar Network
On

बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मंडलायुक्त डॉ. शंभू कुमार ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने युवाओं से स्किल्स विकसित करने और देश को विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (BIU) में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त डॉ. शंभू कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने झंडा ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। इसके बाद विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को राष्ट्रप्रेम से भर दिया।

डॉक्टरों में करुणा का भाव होना जरूरी : डॉ. अशोक अग्रवाल

कार्यक्रम में प्रति-कुलाधिपति डॉ. अशोक अग्रवाल ने मंडलायुक्त डॉ. शंभू कुमार का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि जीवन तभी सफल हो सकता है, जब करुणा को आत्मसात किया जाए। खासकर डॉक्टरों में जाति और धर्म से ऊपर उठकर करुणा का भाव होना जरूरी है। नर्सरी विभाग के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया।

बंटवारे ने देश को दिया गहरा दर्द : डॉ. केशव अग्रवाल

बीआईयू के कुलाधिपति डॉ. केशव अग्रवाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। भारत और पाकिस्तान के बीच विभाजन की रेखा खींचने वाले सर रेडक्लिफ की भूमिका का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बंटवारे ने देश को गहरा दर्द दिया। उन्होंने कहा कि विभाजन के कारण करीब 20 लाख लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने वंदे मातरम् और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘नेशन फर्स्ट’ की सोच से भी युवाओं को अवगत कराया। मेडिकल के छात्र-छात्राओं को मानवता को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।

हरित क्रांति ने बदली देश की तस्वीर: मंडलायुक्त

मंडलायुक्त डॉ. शंभू कुमार ने बरेली के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने राष्ट्र के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया। आज का दिन भी हमें देश के लिए इसी तरह समर्पित रहने का संकल्प लेने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब भारत को अनाज बाहर से आयात करना पड़ता था, लेकिन हरित क्रांति के कारण आज भारत दूसरे देशों की खाद्यान्न जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है।

कोरोना काल में डॉक्टरों के योगदान को सराहा

मंडलायुक्त ने आजादी के बाद देश की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि कई प्रकार के संचारी रोगों को नियंत्रित करने में कामयाबी मिली है। कोरोना काल में डॉक्टरों के योगदान की भी उन्होंने सराहना की। उन्होंने बीआईयू में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर की प्रशंसा की। उन्होंने आह्वान किया कि विश्व में अग्रणी राष्ट्र बनने के लिए सभी को सहयोग करना होगा। इसके लिए कड़ी मेहनत करने के साथ अपनी स्किल्स पर लगातार काम करना होगा। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कुलपति डॉ. लता अग्रवाल, डॉ. वरुण अग्रवाल समेत अन्य शिक्षक, अधिकारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-ndependence Day 2026 : CM योगी बोले- ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, अब ‘उत्सव प्रदेश’ है यूपी; गिनाईं 9 साल की उपलब्धियां

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Kannauj News : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, पहिए में फंसा शव; पुलिस की गाड़ी घेरकर परिजनों ने किया हंगामा
केशव मौर्य का कांग्रेस पर हमला, बोले- लंबे शासन में नहीं देखा विकसित भारत का सपना; मोदी के ‘शक्ति सप्त धारा’ से बदलेगी देश की तस्वीर
Independence Day 2026 : PM मोदी के लाल किले से 6 बड़े ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री कोचिंग तक; जानें क्या-क्या बदला
Independence Day 2026 : BIU में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, मंडलायुक्त ने किया ध्वजारोहण, कहा- विश्व में अग्रणी बनने को स्किल्स पर करें काम
Independence Day 2026 : CM योगी बोले- ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, अब ‘उत्सव प्रदेश’ है यूपी; गिनाईं 9 साल की उपलब्धियां