Kiss Day: दिल की बात कहने का ये अंदाज निराला है, बिना कुछ बोले लबों ने रिश्ता संभाला है
नई दिल्ली। अपने प्यार को सेलिब्रेट करने के लिए प्रेमियों के पास फरवरी से बेहतर शायद ही कोई महीना हो। उस पर जब इस महीने में वैलेंटाइन वीक चल रहा तो कहना ही क्या। ऐसे में वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले मनाए जाने वाले किस डे की तो बात ही निराली है। प्यार …
नई दिल्ली। अपने प्यार को सेलिब्रेट करने के लिए प्रेमियों के पास फरवरी से बेहतर शायद ही कोई महीना हो। उस पर जब इस महीने में वैलेंटाइन वीक चल रहा तो कहना ही क्या। ऐसे में वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले मनाए जाने वाले किस डे की तो बात ही निराली है। प्यार के रूहानी अहसास को समझने वालों के लिए ये दिन किसी तोहफे से कम नहीं होता।
इस दिन वो न सिर्फ अपने साथी को खास महसूस कराने के लिए उसके साथ अंतरग हो जाते हैं बल्कि प्रेम की पवित्र भावनाओं को भी समझ पाते हैं। किस डे उन लोगों के लिए और भी खास हो जाता है जिन्होंने अब तक अपने पहले प्यार को पहला किस नहीं किया है। ऐसे में इस खास मौके पर आप अपने रिश्ते के भविष्य की मजबूत नींव रख सकते हैं। यूं तो किस करने से आपका अपने पार्टनर के साथ रिश्ता प्रगाण होता है लेकिन इसके कुछ स्वास्थ्य संबंधी फायदे भी हैं। जिन्हें जानने बाद आप किस डे को जरूर सेलिब्रेट करना चाहेंगे।

जानिए किस करने के कुछ फायदे
किस करने के दौरान शरीर में एड्रेनालिन नामक हार्मोन बनता है जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। यह पूरे शरीर में रक्तसंचार के लिए पंप होने में दिल की मदद करता है। इससे ब्लड प्रेशर कम करने और शरीर में रक्त संचार ठीक रखने में मदद मिलती है।
किस करने से महिलाओं को काफी फायदा मिलता है। यह महिलाओं को साइटोमेगालोवायरस से बचाने में मदद करती है जो गर्भावस्था में शिशु को जन्मजात अंधा बना सकता है।

किस करने से शरीर का तनाव दूर होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

वजन कम करने के लिए किस काफी फायदेमंद होती है। लगभग एक मिनट की किस के दौरान दो से तीन कैलोरी बर्न होती है। इतना ही नहीं इससे शरीर के मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ जाते हैं।
किस करने से दांत मोती जैसे सफेद बनते हैं। किस के दौरान मुंह में बनने वाली लार दांतों से कैविटी को दूर करती है और बैक्टीरिया को खत्म करती है।

रिश्तों की नाजुक डोर कुछ यूं संभाल लेगा बस आपका एक प्यार भरा किस

ड्राई किस
किस आपके साथी के प्रति आपके व्यवहार और भावनाओं का प्रतीक होता है, इसलिए पहला किस जितना सौम्य हो उतना ही आपके संबंधों में निखार आएगा। पहले किस के दौरान ड्राई किस किया जाए तो बेहतर होगा, इसके अलावा बंद मुंह से बिना जीभ टच किए किस करने से यह मैसेज जाता है कि आप अपने साथी की बहुत परवाह करते हैं।

गुडबॉय किस
जब प्रेमी मुलाकात खत्म करके अपने-अपने गंतव्य की ओर जा रहे हों तो किस करने का बेहतरीन समय होता है, इसे ‘गुडबाय किस’ कहते हैं। पहली बार किस करने का इससे बेहतर बहाना दूसरा और कोई नहीं हो सकता।

किस का समय
पहला किस सिर्फ कुछ क्षणों का होना चाहिए, वैसे इसका कोई निश्चित समय तय नहीं है। जब आपके होंठ आपके साथी के होंठ को स्पर्श कर जाएं तो कुछ सेकंड बाद आहिस्ता अपने होंठ अलग कर लें। किस के दौरान यदि आपको यह अहसास हो कि सामान्य से अधिक समय बीत चुका है और अब भी आप का साथी किस को जारी रखे हुए है तो आपको कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

किस करने में अमूमन प्रेमिकाएं पहल नहीं करतीं, लेकिन वे अपने हाव-भाव से किस करने का निमंत्रण जरूर देती हैं, जिसे प्रेमी को समझना आवश्यक है। जैसे यदि प्रेमिका कुछ अधिक आई कॉन्टेक्ट बनाए, सटकर बैठे और बार-बार अकारण ही आपको छू ले तो आप समझदारी के साथ बात आगे बढ़ा सकते हैं।
