मारपीट से गर्भवती के गर्भ में शिशु की मौत, मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार
महराजगंज, अमृत विचार। जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बड़हरा चरगहा में बीते 12 फरवरी 2021 को रात्रि करीब 9:00 बजे हुई मारपीट के दौरान बड़हरा निवासी सुखल पुत्र तूफानी मुसहर की बहू सुशीला देवी जो 5 महीने की गर्भवती थी। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान गांव के ही मोहन …
महराजगंज, अमृत विचार। जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बड़हरा चरगहा में बीते 12 फरवरी 2021 को रात्रि करीब 9:00 बजे हुई मारपीट के दौरान बड़हरा निवासी सुखल पुत्र तूफानी मुसहर की बहू सुशीला देवी जो 5 महीने की गर्भवती थी।
पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान गांव के ही मोहन पुत्र स्वामीनाथ, सवारे पुत्र स्वामीनाथ,दीपक पुत्र सवारे व तेतरी देवी ने पीड़ित के बहू को उठाकर पटक दिया जिससे 5 माह से गर्भवती महिला को गंभीर चोट आ गई एवं पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई ।
मामले की सूचना स्थानीय थाना कोठीभार को देते हुए कार्यवाई की मांग किया पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा अपराध संख्या 20 / 2021 धारा 323, 315 दर्ज कर मामले की जांच उप निरीक्षक सूर्यभान यादव को सौंप दिया किंतु सवाल खड़ा होता है कि मुकदमा दर्ज हुए महीनों बीत गया लेकिन आरोपी आज भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। विवेचक का कहना है आरोपी घर पर नहीं है दबिश दी जा रही है जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
आरोपी दे रहा धमकी,पुलिस बता रही फरार
वही पीड़ित सुखल पुत्र तूफानी ने आरोपियों द्वारा पैसा लेकर सुलह करने का दबाव बनाने की बात कहते हुए पुलिसिया कार्यवाही पर सवाल खड़ा कर दिया है।
बताते चलें कि पीड़ित मुकदमा दर्ज होने के बाद से आज तक न्याय की आस में उम्मीद लगाए बैठा है, जिसके बदले आरोपियों द्वारा उसे धमकी व सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा है। पिडित के अनुसार स्थानीय पुलिस की मिली भगत से आरोपी घर पर घूम रहा लेकिन विवेचक के नजर में फरार हैं।
