मुरादाबाद: पुलिस- पीएसी की निगरानी में होगी मतगणना, विजय जुलूस पर पाबंदी
मुरादाबाद, अमृत विचार। आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का परिणाम आने की बारी है। आठ ब्लाकों में मतगणना की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है। मतगणना के दौरान तीन एएसपी व सात सीओ मतगणना स्थल पर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पुलिस फोर्स के साथ एक कंपनी पीएसी भी मतगणना …
मुरादाबाद, अमृत विचार। आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का परिणाम आने की बारी है। आठ ब्लाकों में मतगणना की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है। मतगणना के दौरान तीन एएसपी व सात सीओ मतगणना स्थल पर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पुलिस फोर्स के साथ एक कंपनी पीएसी भी मतगणना स्थलों पर मौजूद रहेगी।
मतगणना के बाद किसी भी प्रत्याशी को विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। झगड़े की आशंका के मद्देनजर विजयी प्रत्याशियों को पुलिस सुरक्षा में घर भेजा जाएगा। इसके अलावा गांवों को संवेदनशील व अतिसंवेदनशील की श्रेणी में बांटा गया है। विवादित गांवों में फोर्स तैनात करने के आदेश भी दिए गए हैं।
मतदान के बाद से ही कई गांवों में चुनावी हिंसा होने लगी है। मैनाठेर, पाकबड़ा व मूंढापांडे क्षेत्र के गांवों में लगातार चुनावी रंजिश में झगड़े हो रहे हैं। मतगणना के दौरान व परिणाम आने के बाद भी हिंसा होने की आशंका बनी हुई है। लिहाजा पुलिस-प्रशासन ने इसको लेकर खाका तैयार कर लिया है। हालांकि तीन मई तक लगे लाकडाउन के कारण अफसरों को काफी आसानी रहेगी। इसके बाद भी अधिकारी कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं हैं। लिहाजा मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जिन गांवों में हुई हिंसा, वहां तैनात रहेगी फोर्स
योजना के अनुसार मतदान से पहले और बाद में जिन गांवों में हिंसा हुई है, उनको अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। जहां पर विवाद होने की आशंका है, उन्हें संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन गांवों में मतगणना के बाद फोर्स तैनात कर दी जाएगी। इसके अलावा मतगणना केंद्रों पर भी सुरक्षा का सख्त पहरा रहेगा। तीन एएसपी, सात सीओ, आठ इंस्पेक्टर, आठ थाना प्रभारी, 125 दरोगा, 800 सिपाही, 125 होमगार्ड व एक कंपनी पीएसी मौजूद रहेगी।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। मतगणना स्थल से लेकर विवादित गांवों तक में फोर्स तैनात रहेगी। विवाद करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश थानेदारों को दिए गए हैं।
कड़ी सुरक्षा में आज होगी मतगणना, विजय जुलूस पर रहेंगी पाबंदी
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रविवार को आठ ब्लाकों में मतगणना की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए हैं। बवालियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अतिसंवेदनशील प्लस गांवों में भी एहतियातन फोर्स की तैनाती रहेगी। विजय जुलूस पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। साथ ही उल्लंघन करने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा। एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार ने बताया कि मतगणना के दौरान तीन एएसपी व सात सीओ मतगणना स्थल पर पैनी निगाह रखेंगे। इसके अलावा आठ थाना प्रभारी, 125 दरोगा, 800 सिपाही व 125 होमगार्ड के अलावा सुरक्षा के लिहाज से एक कंपनी पीएसी भी मतगणना स्थलों पर मुश्तैदी से तैनात रहेगी। जरूरत के अनुसार उसे अन्य स्थानों पर भी भेजा जाएगा। पीआरवी पर तैनात वर्दीधारियों को एक्शन मोड पर रखा गया है। झगड़े की आशंका के मद्देनजर विजयी प्रत्याशियों को पुलिस सुरक्षा में घर भेजा जाएगा। इसके अलावा गांवों को संवेदनशील व अतिसंवेदनशील की श्रेणी में बांटा गया है।
