कुशीनगर: गौतस्करी में संलिप्त 25 हजार रुपये का ईनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
कुशीनगर। जिले की स्वाट व कसया पुलिस की संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौतस्करी में संलिप्त 25 हजार रूपये का इनामिया बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में कामयाब रही। जबकि उसके साथ एक युवक भागने में कामयाब रहा। पुलिस उक्त बदमाश के पास से एक तमंचा 12 बोर, जिंदा कारतूस …
कुशीनगर। जिले की स्वाट व कसया पुलिस की संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौतस्करी में संलिप्त 25 हजार रूपये का इनामिया बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में कामयाब रही। जबकि उसके साथ एक युवक भागने में कामयाब रहा। पुलिस उक्त बदमाश के पास से एक तमंचा 12 बोर, जिंदा कारतूस व एक खोखा के साथ एक बाईक बरामद की है। बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना कसया व स्वाट टीम के द्वारा एनएच-28 मल्लूडीह के पास संदिग्ध व्यक्तियों, वाहन की चेकिंग की जा रही थी।
उसी दौरान एक सफेद रंग की अपाची मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्ति आ रहे थे जिनको रोकने का इशारा किया गया तो दोनों व्यक्ति अपनी मोटर साईकिल की गति बढ़ाते हुए फुलवापट्टी की तरफ भागने लगे, पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया तो बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया, पुलिस टीम द्वारा अपने सुरक्षा में फायर किया गया जिसमें खुर्शीद पुत्र वाजिद निवासी जंगल हनुमानगंज सेमरिया सबुनहा थाना को. पडरौना जनपद कुशीनगर के पैर में गोली लगने के कारण मौके पर पकड़ा गया तथा मोटर साईकिल पर पीछे बैठा व्यक्ति गन्ने के खेत के रास्ते अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
जिसका नाम पता पकड़े गये व्यक्ति से जानकारी किया गया तो उसने भागे हुए व्यक्ति का नाम अतीक आलम पुत्र मो. शरीफ निवासी महजिदिया टोला थाना टेकुआटार थाना रामकोला जनपद कुशीनगर बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का इलाज जिला अस्पताल पडरौना में चल रहा है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त खुर्शीद थाना शाहपुर जनपद गोरखुपर से वांछित है व 25000 हजार रूपये का ईनामिया अपराधी है। जनपद गोखपुर के अन्य थानों पर भी कई मुकदमे पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त थाना तुर्कपट्टी में भी अभियोग पंजीकृत है। उक्त घटना के सम्बन्ध में मु0अ0स0 475/2021 धारा 307 भादवि व मु0अ0सं0 476/2021 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कसया जनपद कुशीनगर पर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल
प्र.नि. अखिलेश कुमार सिंह थाना कसया कुशीनगर, अमित शर्मा स्वाट टीम प्रभारी जनपद कुशीनगर, रवीन्द्र यादव, मुबारक अली, अशोक कुमार सिह, शिवानन्द सिह, रणजीत यादव, सचिन कुमार, चन्द्रशेखर यादव, संदीप भाष्कर, आतीश कुमार सर्विलांस सेल, विकाश यादव, विनय यादव, शेरबहादुर सिंह, विशाल यादव, शिवबदन यादव शामिल रहे।
