औरैया: भाजपा ने नीरज गौतम को बनाया अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश मंत्री

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

औरैया। मिशन 2022 की तौयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी नेत्री नीरज गौतम को भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया है। जिस पर उन्होंने भाजपा प्रदेश एवं क्षेत्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने सौंपी गई जिम्मेदारी …

औरैया। मिशन 2022 की तौयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी नेत्री नीरज गौतम को भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया है। जिस पर उन्होंने भाजपा प्रदेश एवं क्षेत्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने सौंपी गई जिम्मेदारी का जिम्मेदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व को भरोसा दिलाया है।

भाजपा हाईकमान द्वारा जनपद की भाजपा नेत्री नीरज गौतम को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। जिस पर उन्होंने खुशी जताते हुए भाजपा के प्रदेश नेतृत्व,राष्ट्रीय नेतृत्व एवं क्षेत्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। आगे उन्होंने कहा कि उन पर प्रदेश नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है वह ईमानदारी, वफादारी,सत्य निष्ठा व कर्तव्य परायणता से कार्य करेंगी। कहा कि वह हमेशा से भाजपा का प्रचार-प्रसार करने में जुटी हुई हैं।

भाजपा की जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का उनका लक्ष्य है।आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी ने समूचे उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने का काम किया है। जिससे जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए हैं। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में वह अभियान चलाते हुए समाज के लोगों को भाजपा के पक्ष में लाकर खड़ा कर देंगी, तथा विधानसभा चुनाव में माननीय योगी जी को पुन: प्रदेश की सत्ता पर आसीन कराने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा,जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, पूर्व ब्लाक प्रमुख राज कुमार दुबे, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, शैलेन्द्र राजपूत, कौशल राजपूत जिला महामंत्री, धीरेन्द्र सिंह गौर जिला महामंत्री, भुवन प्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री श्यामू अवस्थी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, मयंक यादव, ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडे, डाक्टर सुवेंद्र सिंह गौर, माधव राजपूत, श्रृद्धा चौहान, अरूणा सक्सेना, मयंक माधव राजपूत, शैलेन्द्र राजपूत, जगमोहन सिंह चौहान, सौरभ राजपूत, अनुराग दीक्षित, इंजीनियर सुशांत कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह आदि पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने बधाई दी है।

संबंधित समाचार