मऊ: दवा विक्रेता ने सीएचसी चिकित्सक से की अभद्रता, फाड़ा रजिस्टर, जानें वजह?
मऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. एचके पंकज ने अस्पताल की चाहर दीवारी से सटे दवा विक्रेता के खिलाफ बुधवार को तहरीर दी। इसमें दवा विक्रेता पर बुधवार की दोपहर ओपीडी कक्ष में प्रवेश कर मनमाफिक दवा लिखे जाने का दबाव बनाने और मना करने पर अभद्रता करते हुए ओपीडी रजिस्टर फाड़ने का आरोप …
मऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. एचके पंकज ने अस्पताल की चाहर दीवारी से सटे दवा विक्रेता के खिलाफ बुधवार को तहरीर दी। इसमें दवा विक्रेता पर बुधवार की दोपहर ओपीडी कक्ष में प्रवेश कर मनमाफिक दवा लिखे जाने का दबाव बनाने और मना करने पर अभद्रता करते हुए ओपीडी रजिस्टर फाड़ने का आरोप लगाया है।
घटना की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक प्रताप नरायन यादव ने पूछताछ की। केंद्र अधीक्षक ने इस प्रकरण से उपजिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को अवगत कराया है। डा. पंकज दोपहर में लगभग सवा बारह बजे मरीज देख रहे थे। उन्होंने एक मरीज का परीक्षण कर कुछ दवाएं लेने की सलाह दी। मरीज मेडिकल हाल पर पहुंच गया। दवा उपलब्ध न होने के चलते मेडिकल हाल संचालक ने दूसरी दवा दी। चिकित्सक ने मरीज को लिखी दवा न होने की जानकारी दी। वह मेडिकल हाल पर पहुंच गया।
डा.पंकज का आरोप है कि मेडिकल हाल संचालक अपने पुत्र संग कक्ष में आया। लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल कर धमकी दी। इस मामले में चिकित्सक ने अवैध रूप से दुकान संचालित किए जाने सहित तमाम आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि समाचार दिए जाने तक मुकदमा दर्ज न हो सका है। बहरहाल इस घटना से चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मचारी आक्रोशित हैं। उधर, दवा विक्रेता दुकान से फरार है।
