पीलीभीत: दिनदहाड़े वृद्ध को गोली मारकर 2.55 लाख रुपए लूटे
पूरनपुर/पीलीभीत, अमृत विचार। बैंक से रुपए निकाल कर घर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली वृद्ध को लगी,बदमाश बैग में रखी 2.55 लाख रुपए की नगदी से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव पचपेड़ा तालुके महाराजपुर निवासी वुधिराम सोमवार को अपने पुत्र धर्मेंद्र के साथ …
पूरनपुर/पीलीभीत, अमृत विचार। बैंक से रुपए निकाल कर घर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली वृद्ध को लगी,बदमाश बैग में रखी 2.55 लाख रुपए की नगदी से भरा बैग लूट कर फरार हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पचपेड़ा तालुके महाराजपुर निवासी वुधिराम सोमवार को अपने पुत्र धर्मेंद्र के साथ नगर की बैंक ऑफ इंडिया में रुपए निकालने आए थे। उनके पास बैग में पहले से ही 125000 रुपए की नकदी थी। उन्होंने 130000 हजार रुपए की नगदी बैंक से निकाली। कुल 255000 की नगदी बैग में रखकर अपने पुत्र के साथ वापस घर लौट रहे थे। मुझा-रुद्रपुर रोड पर कार सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रोक ली विरोध करने पर उसके पुत्र की पिटाई लगाई। बदमाशों ने वृद्ध को गोली मार दी और बैग में रखी दो लाख 55 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए।
लूट की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पीड़ित को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी,पुलिस क्षेत्राधिकारी लल्लन सिंह,कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एसपी ने पूरनपुर पुलिस को शीघ्र ही वारदात के खुलासे के निर्देश दिए। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को घटना स्थल से 32 बोर के दो कारतूस मिले। बताया जाता है कि बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद पूरनपुर की ओर भागे हैं। एसपी ने पूरे जिले में एलर्ट करते हुए चेकिंग अभियान चलवाया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
एसपी पीलीभीत दिनेश कुमार पी ने बताया कि लूट की वारदात हुई है। सूचना पर घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है। बदमाशों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए पूरनपुर पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
पीलीभीत: नेपाली हाथियों ने पीलीभीत जिले में मचाया तांडव, फसलें तबाह
