Home Remedies: गले, कोहनी और घुटनों के कालेपन से हैं परेशान, तो इन उपायों को अपनाकर दूर करें
डेड स्किन,फंगल इंफेक्शन, धूप या बाहरी धूल में ज़्यादा रहने व हार्मोन्स में असंतुलन के कारण से कोहनी और घुटनों पर कालापन आ जाता है। इसे हटाना आसान है। आयुर्वेद में ऐसे कई नुस्खे बताए गए हैं जिनसे ये कालापन दूर किया जा सकता है। हम आपको इससे छुटकारे के लिए कुछ घरेलू नुस्खा बताने …
डेड स्किन,फंगल इंफेक्शन, धूप या बाहरी धूल में ज़्यादा रहने व हार्मोन्स में असंतुलन के कारण से कोहनी और घुटनों पर कालापन आ जाता है। इसे हटाना आसान है। आयुर्वेद में ऐसे कई नुस्खे बताए गए हैं जिनसे ये कालापन दूर किया जा सकता है। हम आपको इससे छुटकारे के लिए कुछ घरेलू नुस्खा बताने वाले है।
Home Remedies:हर महिला की यह चाहत होती है कि वह खूबसूरत दिखे। इस खूबसूरती को बनाए रखने के लिए महिलाएं तरह-तरह के प्रयोग करती है। लेकिन, कई बार बहुत कुछ करने के बाद भी खूबसूरती में कुछ न कुछ कमी जरूर रह जाती है। ऐसी ही कमी है गले, कोहनी और घुटनों पर होने वाला कालापन। अक्सर यह देखा गया है कि हार्मोन इंबैलेंस, फंगल इंफेक्शन, धूप या बाहरी धूल के कारण एक बड़ा हिस्सा काला हो जाता है। अगर आपको भी इस परेशानी से दो चार होना पड़ रहा है तो हम आपको इससे छुटकारे के लिए कुछ घरेलू नुस्खा बताने वाले हैं। यह नुस्खा आपके गले,कोहनी और घुटनों कालेपन को दूर कर देगा। आइए जानते हैं इस बारे में…
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
गले,कोहनी और घुटनों के कालेपन को दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे यूज करने के लिए सबसे पहले बेकिंग सोडा का गाढ़ा पेस्ट बना लें और उसे काले पार्ट पर लगाकर स्क्रब करें। बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से स्किन के डेड पार्ट हट जाते हैं और कालापन दूर हो जाता है।

एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि एलोवेरा जेल आजकल हर कॉस्मेटिक में यूज किया जाता है। इसमें कई ऐसे गुण मौजूद है जो हमारी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करता है। गले,कोहनी और घुटनों के कालेपन को कम करने के लिए एलोवेरा के गूदे को निकाल दें और उसे काले पार्ट पर रगड़े। ऐसा करने पर थोड़ी ही दिनों में आपके फर्क दिखने लगेगा।

नींबू के रस का करें इस्तेमाल
नींबू का रस गले,कोहनी और घुटनों के कालेपन को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद है। यह एक शानदार ब्लीचिंग एजेंट की तरह का काम करता है। सुबह नहाने से पहले काले पार्ट पर नींबू का रस रगड़े। कुछ ही दिनों में आपके कालापन दूर हो जाएगा। नहाने के बाद इस जगह मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं।

नीम का करें इस्तेमाल
नीम में कई ऐसे गुण पाएं जाते हैं जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे आप गले,कोहनी और घुटनों के कालेपन को दूर करने के लिए आप नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आप नीम का पेस्ट तैयार कर लें और उसे लगाएं। कुछ ही दिनों में यह यह कालेपन को दूर कर देगा। आप चाहें तो इसमें थोड़ी नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

