यूपी: कोविड-19 को लेकर लापरवाही पड़ सकती भारी, मास्क व सोशल डिस्टेसिंग जरूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में कोरोना को लेकर लापरवाही अभी भी भारी पड़ सकती है। ऐसे में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाना जरूरी हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए बुधवार को अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि यूपी में लगातार वैक्सीनेशन के चलते कोरोना वायरस कमजोर हुआ …

लखनऊ। यूपी में कोरोना को लेकर लापरवाही अभी भी भारी पड़ सकती है। ऐसे में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाना जरूरी हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए बुधवार को अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि यूपी में लगातार वैक्सीनेशन के चलते कोरोना वायरस कमजोर हुआ है लेकिन अभी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। उन्होंने आकड़े जारी करते हुए बताया कि बीते 24 घंटे में 35 नए कोरोना केस दर्ज किए गये हैं, जबकि 34 लोग ठीक होकर घर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस से 16 लाख 85 हजार 819 लोग ठीक हो चुके हैं।

प्रदेश में 419 रह गये एक्टिव केस
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में एक दिन में कुल 2 लाख 32 हजार 727 सैम्पल की जांच की गई है। अब तक कुल 6 करोड़ 97 लाख 00,503 सैम्पल की जांच की गई है। 1 लाख 17 हजार 605 सैम्पल आरटीपीसीआर की जांच के लिए विभिन्न जिलों से भेजे गए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 419 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 303 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

सर्विलांस टीम लगातार एक्टिव
अमित मोहन ने बताया कि प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2 लाख 95 हजार 517 क्षेत्रों में 6 लाख 48 हजार 698 टीम दिवस के माध्यम से 3 करोड़ 58 लाख 71 हजार 544 घरों के 17 करोड़ 24 लाख 34 हजार 247 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। पहली खुराक 5,11,23,307 और दूसरी डोज 94,83,456 तथा कल तक कुल 6,06,06,763 खुराकें लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि कल 7,20,960 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

संबंधित समाचार