गौतम बुद्ध नगर: जहरीली शराब पीने से हुई 3 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। जेवर में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस पूरे मामले के बाद इलाके में हड़कंप मच गई है। कोतवाली जेवर पुलिस इस वारदात की जांच में लगी हुई है।आपको बता दें जब मृतकों के बारे में पुलिस ने जानने की कोशिश की तो ये पता चला कि …

गौतम बुद्ध नगर। जेवर में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस पूरे मामले के बाद इलाके में हड़कंप मच गई है। कोतवाली जेवर पुलिस इस वारदात की जांच में लगी हुई है।आपको बता दें जब मृतकों के बारे में पुलिस ने जानने की कोशिश की तो ये पता चला कि तीनों कोतवाली जेवर क्षेत्र में कस्बा की झुग्गी झोपड़ी में रहते थे। तीनों लोग कूड़ा बीनने का काम करते थे।

जेवर के इस मामले के बाद अलीगढ़ के जहरीली शराब कांड का सच भी निकर आया। तीनों मृतक अलीगढ़ के लोहागढ़ गांव के रहने वाले थे। विजय कुमार, जुग्गो और विज्जो 15 साल से जेवर कस्बे के ईदगाह रोड और नगर पंचायत कार्यालय के पास अलग-अलग जगहों पर झोपड़ी बनाकर रहते थे। वोनों अपरे परिवार वालों के साथ कूड़ा बिनने का काम भी करते थे। कूड़ा बीनने के काम से ही तीनों अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र के गांव पुरैना गए थे। पुरैना में ही शराब पीकर तीनों जेवर लौट आएं।

विजय ने पहले तोड़ा दम

जेवर लौटे ही विजय की तबीयत खराब होने लगी। परिवार वालों ने उसे सरकारी अस्‍पताल लेकर गए लेकिन वहीं उसने दम तोड़ दिया। बाकी दो साथी भी उसके साथ ही अस्‍पताल गए थे। उनकी बिगड़ती होलत को देखकर डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालत और बिगड़ गई तो उन्हें दिल्‍ली के सफदरजंग अस्‍पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका गया।

पुलिस ने बताया कि तीनों के शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा,ताकि मौत की असली वजह पता चल सके। पुलिस को अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र के गांव पुरैना से करीब 60 पव्‍वे बिना रेपर के मिले। अलीगढ़ जहरीली शराब कांड से इसके कनेक्‍शन सीधे-सीधे सामने आ रहा है।

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव