सम्भल: फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सम्भल। पुलिस ने फर्जी आईडी बनाने वाले दो युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक यूआईडीएआई की ओर से मिलने वाले यूजर आईडी को फर्जी तरीके से इस्तमाल करते थे। इन दोनों सुवक के साथ दो और लोग थ। वो दोनो पुलिस से बच कर भाग निकले। पुलिस अभी भी उनकी तलाश में है। एसपी …

सम्भल। पुलिस ने फर्जी आईडी बनाने वाले दो युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक यूआईडीएआई की ओर से मिलने वाले यूजर आईडी को फर्जी तरीके से इस्तमाल करते थे। इन दोनों सुवक के साथ दो और लोग थ। वो दोनो पुलिस से बच कर भाग निकले। पुलिस अभी भी उनकी तलाश में है। एसपी चक्रेश मिश्र ने जानकारी दी कि वो मुखबिर की जानकारी देने पर धापा मारने गए थे। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के गांव साकिन शोभापुर में छापेमारी की, वहीं से दोनो को पकड़ा गया। एक युवक का नाम सोनू मौर्या और दूसरे का दानिश है। जबकि भागे हुए दो साथी कालेश और यशवीर की खोज अभी जारी है। मौके पर घर से नौ आईडी प्रूफ की फोटो कॉपी, 24 बने हुए आधार कार्ड, तीन लैपटॉप, दो प्रिंटर एक कीबोर्ड समेत काफी सामान बरामद किया गया है।

ये लड़के बहजोई कोतवाली क्षेत्र के साथ-साथ जिले के अलग-अलग ग्रामीण स्थानों से अपनी दूसरे ग्रुप के साथ आधार कार्ड बनाने का काम करते हैं।यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि जिस आईडी से आधार कार्ड बनाए जा रहे थे वो आईडी आंध्र प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक से संबंधित है। जिसे किसी दूसरी जगह से चलाना अपराध है।