आंखों की रोशनी रखनी हो दुरुस्त तो अपनी डाइट में शामिल करें ये जूस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आज की भाग-दौड़ जिंदगी वाली जिंदगी में हम अपने स्वास्थय को नजरअंदाज कर देते हैं। आज के समय में हम ज्यादातर काम मोबाइल, टीवी और लैपटॉप पर ही करते हैं। जिससे हमारी आंखों पर बहुत असर पड़ता है। साथ ही हमारे खान-पान की लापरवाह आदतों की वजह से भी हमारी आंखों पर असर पड़ता है। …

आज की भाग-दौड़ जिंदगी वाली जिंदगी में हम अपने स्वास्थय को नजरअंदाज कर देते हैं। आज के समय में हम ज्यादातर काम मोबाइल, टीवी और लैपटॉप पर ही करते हैं। जिससे हमारी आंखों पर बहुत असर पड़ता है। साथ ही हमारे खान-पान की लापरवाह आदतों की वजह से भी हमारी आंखों पर असर पड़ता है।

साथ ही स्क्रीन के साथ हमारा संपर्क बहुत ज्यादा हो गया है। उसका आंखों पर बड़ा प्रभाव पड़ता है, जिसकी वजह से आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है। ऐसी स्थिति में हमें चश्मा पहनना जरूरी हो जाता है। बच्चों की नजर कमजोर होने के पीछे सबसे बड़ा कारण बाहर खेलने के बजाए मोबाइल पर ज्यादा समय बिताना, वीडियो गेम्स खेलना है। इससे उनकी आंखों की रोशनी समय से पहले खराब हो जाती है।

खानपान की आदतों का आपकी सेहत में बड़ी भूमिका होती है। अच्छा खाने से हमारी सेहत पर बहुत असर पड़ता है। खराब डाइट और लाइफस्टाइल की पसंद भी आपकी आंख की रोशनी को बुरी तरह प्रभावित करती है। कुल मिलाकर संतुलित डाइट, हरी पत्तेदार सब्जियां, संतरा खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि उसमें कैरोटीनॉयड और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। आप अपनी नजर को स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट में इन जूस को शामिल कर सकते हैं।

गाजर का जूस
गाजर का जूस आंखोंं की रोशनी के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। गाजर में विटामिन ए होता है जो आंख की रोशनी के लिए बहुत जरूरी होता है। गाजर का जूस पीने से नजर तेज होती है और जल्द ही चश्मे से आप छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप चाहें, तो गाजर का जूस के साथ टमाटर का जूस भी मिला सकते हैं।

पालक का जूस
हरी पत्तेदार सब्जियां आंख की रोशनी सुधारने में सबसे ज्यादा मदद करती हैं। ये न सिर्फ आंखों के लिए फायदेमंद हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी। विशेषकर पालक का जूस बहुत स्वस्थ है। आप एक ग्लास पालक का जूस अपनी डाइट में रोजाना शामिल करते हैं, तो आपकी नजर धीरे-धीरे बेहतर होने लगेगी। पालक विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, मैग्नीशियम, मैग्नीज और आयरन में भरपूर होता है।

आंवला का जूस
आंवला का जूस आंख की रोशनी बढ़ाने में बहुत मददगार है। आंवला में विटामिन सी होता है जो आंखों के लिए फायदेमंद है। आप आंवला को किसी भी शक्ल में इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप चाहें, तो कच्चा भी खा सकते हैं। आप आंवला का जैम, मुरब्बा या कैन्डी भी बना सकता हैं। उसका जूस आंख की नजर सुधारने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।