दिल्ली में दम तोड़ता कोरोना…बीते 24 घंटों में संक्रमण से कोई मौत नहीं, 39 नए मामले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 39 नए मामले सामने आए और इस घातक वायरस से मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया जबकि संक्रमण की दर 0.06 फीसदी रही। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण …

नई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 39 नए मामले सामने आए और इस घातक वायरस से मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया जबकि संक्रमण की दर 0.06 फीसदी रही। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण मुक्त होने के बाद 114 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

शहर में अब तक संक्रमण के कुल 14,37,485 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें ठीक होने वाले और शहर से बाहर जाने वाले 14,11,995 लोग शामिल हैं। बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में अब तक इस घातक वायरस के कारण 25,079 मरीजों की मौत हो चुकी है और मृत्यु दर 1.74 फीसदी है।

संबंधित समाचार