Kids Health: बच्चों की इम्यूनिटी को बनाना है स्ट्रांग, तो रखें इन बातों का ध्यान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kids Immunity: आजकल के बच्चे फास्टफूड के बिना नहीं रह पाते हैं। इसी कारण आजकल बच्चों की इम्यूनिटी काफी वीक देखने को मिलती है। ऐसे में बच्चों को हेल्दी और स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। खासतौर से छोटे बच्चों पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है क्योंकि छोटे बच्चों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है। …

Kids Immunity: आजकल के बच्चे फास्टफूड के बिना नहीं रह पाते हैं। इसी कारण आजकल बच्चों की इम्यूनिटी काफी वीक देखने को मिलती है। ऐसे में बच्चों को हेल्दी और स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। खासतौर से छोटे बच्चों पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है क्योंकि छोटे बच्चों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है। ऐसे में कोई भी बीमारी या संक्रमण उन्हें एकदम से प्रभावित कर सकता है।

कोरोना काल में काल में बच्चों को संक्रमण और बीमारियों से बचाने के लिए उनके खान-पान और उनकी आदतों पर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत है। अगर बच्चा फिट रहेगा तो उसकी इम्यूनिटी भी मजबूत रहेगी। इसके लिए आपको अपने बच्चे की डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जिससे उनकी इम्यूनिटी स्ट्रांग बने। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप अपने बच्चों की डाइट में क्या क्या शामिल कर सकते हैं।

 हेल्दी ब्रेकफास्ट
 बच्चों को नाश्ते में घर का बना अच्छा खाना खिलांए। साथ ही रोज एक से दो गिलास दूध भी पीने को दें। साथ ही जो भी अपने बच्चों के लिए बनाएं उसमें ज्यादा से ज्यादा घी का प्रयोग करें। बच्चों को फास्टफूड से दूर ही रखें।

सीजनल फल-सब्जी
बच्चों की इम्यूनिटी उनके रोज के खाने से बढ़ाने की कोशिश करें। बच्चों की रोज की डाइट में सीजनल फल और सब्ज़ियां शामिल करें। इससे उनकी इम्यूनिटी और स्ट्रांग होगी। अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जीयां और फल खिलांए जैसे कि आम, अमरूद, आंवला, ब्रोकली और कटहल जैसी चीजें खिला सकते हैं। इन फूड्स से बच्चों की इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और ग्रोथ भी अच्छी होती है।

भरपूर नींद
बच्चों के विकास के लिए नींद भी बहुत जरूरी है। कई बार बच्चों की जब नींद पूरी नहीं होती तो बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं। कोशिश करें बच्चा भरपूर और अच्छी नींद ले। खेल-कूद के दौरान बच्चे थक जाते हैं। जिसके बाद उन्हें अच्छी नींद आती है। बच्चों को समय से सोने और जागने की आदत डालें।

फिजिकली एक्टिव रखें
बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उनका खेलना-कूदना काफी जरूरी होता है। खेलने से बच्चों की लंबाई, ब्लड सर्कुलेशन और शारीरिक शक्ति बढ़ती है। बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी उन्हें खेलने-कूदने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।