बरेली: पत्नी से नाराज पति ने पेट में गोली मारकर की आत्महत्या
बरेली, अमृत विचार। पत्नी से नाराज पति ने बीती रात गुस्से में आकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आंवला में बीती रात पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी से …
बरेली, अमृत विचार। पत्नी से नाराज पति ने बीती रात गुस्से में आकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आंवला में बीती रात पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी से नाराज पति ने गुस्से में आकर पेट में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है।
