जौनपुर: नूडल्स फैक्ट्री मालिक का आरोप निकला फर्जी, पुरानी रंजिश में हुई थी मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। पंवारा बाजार के निकट सतहरिया औद्योगिक आस्थान (सीडा) परिसर स्थित नूडल्स फैक्ट्री के मालिक को घायल कर सवा लाख रुपये की लूट का मामला फर्जी निकला। आरोपित चचेरा भाई है और दोनों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी। दोनों को हल्की चोटें आई हैं। पंवारा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर निवासी सूरज मिश्र …

जौनपुर। पंवारा बाजार के निकट सतहरिया औद्योगिक आस्थान (सीडा) परिसर स्थित नूडल्स फैक्ट्री के मालिक को घायल कर सवा लाख रुपये की लूट का मामला फर्जी निकला। आरोपित चचेरा भाई है और दोनों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी। दोनों को हल्की चोटें आई हैं। पंवारा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर निवासी सूरज मिश्र की सीडा परिसर में पास्ता-नूडल्स बनाने की फैक्ट्री है।

सूरज मिश्र ने आरोप लगाया था कि मछलीशहर से बाइक से तकादा कर लौटते समय पंवारा बाजार के पास दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें घेरकर रोक लिया और पिटाई कर घायल करने के बाद 1.25 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर भाग गए। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि छानबीन में लूट का आरोप पूरी तरह फर्जी निकला। आरोपित सनी मिश्र फैक्ट्री मालिक सूरज मिश्र का चचेरा भाई है।

दोनों के बीच विवाद चल रहा था। वाट्सएप पर दोनों कई दिनों से आपस में गाली-गलौच कर रहे थे। मंगलवार की शाम आमने-सामने होने पर दोनों के बीच झड़प हो गई। सूरज मिश्र ने चचेरे भाई को फंसाने की मंशा से लूट की कहानी रच दी। दोनों का मेडिकल मुआयना कराया गया है। अभी तक किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।

संबंधित समाचार