हल्द्वानी: 16 बंदी सितारगंज जेल भेजे, आठ जाएंगी हरिद्वार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी जेल से 16 सजासाफ्ता बंदियों को सितारगंज जेल शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा छह महिला बंदियों को हरिद्वार जेल शिफ्ट किया जा रहा है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया इन कैदियों को कोर्ट से सजा हो चुकी है। कोविड के चलते इन्हें यहीं रोक लिया गया था। अब …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी जेल से 16 सजासाफ्ता बंदियों को सितारगंज जेल शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा छह महिला बंदियों को हरिद्वार जेल शिफ्ट किया जा रहा है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया इन कैदियों को कोर्ट से सजा हो चुकी है। कोविड के चलते इन्हें यहीं रोक लिया गया था।

अब इन बंदियों को दोनों टीके लग चुके हैं। दूसरी ओर सितारगंज जेल में अलग बैरक नहीं होने के कारण महिला कैदियों को हरिद्वार भेजा जा रहा है। बता दें कि उपकारागार में क्षमता से अधिक बंदियों को देखते हुए संबंधित दूसरी जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है। इससे पहले डेढ़ सौ से अधिक बंदियों को शिफ्ट किया जा चुका है।

 

संबंधित समाचार