रायबरेलीः जहरीला पदार्थ खाने से पति-पत्नी की मौत, जानें वजह?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जीवन भर साथ निभाने का वादा करने वाले पति पत्नी मामूली बात पर झगड़ पड़े। नतीजा यह हुआ कि दोनों ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिल एरिया थाना क्षेत्र के शक्तिनगर मोहल्ला निवासी आशीष और उनकी पत्नी शशि का घरेलू मामले को लेकर बीती …

रायबरेली। जीवन भर साथ निभाने का वादा करने वाले पति पत्नी मामूली बात पर झगड़ पड़े। नतीजा यह हुआ कि दोनों ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिल एरिया थाना क्षेत्र के शक्तिनगर मोहल्ला निवासी आशीष और उनकी पत्नी शशि का घरेलू मामले को लेकर बीती रात विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया।

आनन फानन दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया लेकिन बीच रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामले में जिला अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि प्वाइजनिंग का केस आया था जिसमे पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाया हुआ था। दोनों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया था पर रास्ते मे ही दोनों की मौत हो गई।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज