हरदोई: घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़, आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक विवाहिता का पति जिस समय घर से बाहर गया हुआ था। उसी समय गांव के एक दरिंदे ने घर में घुसकर महिला से अश्लीलता करते हुए छेड़छाड़ करने लगा,महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। अरवल थाना क्षेत्र के बेडिजोर …

हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक विवाहिता का पति जिस समय घर से बाहर गया हुआ था। उसी समय गांव के एक दरिंदे ने घर में घुसकर महिला से अश्लीलता करते हुए छेड़छाड़ करने लगा,महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

अरवल थाना क्षेत्र के बेडिजोर गांव में बीती 12 सितंबर की रात लगभग 11 बजे एक विवाहिता के घर में आरोपी ब्रजेश उर्फ गबडू घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने थाने पर घटना की तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ 452/354 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत कराया है। हालांकि पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज