बाराबंकी: फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के गढी मीरापुर में एक 42 वर्षीय युवक ने गांव के बाहर स्थित आम की बाग में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भोर में शौच के लिए गये लोगो ने लटकते हुए शव को देखकर परिजनों एव पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम …

बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के गढी मीरापुर में एक 42 वर्षीय युवक ने गांव के बाहर स्थित आम की बाग में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भोर में शौच के लिए गये लोगो ने लटकते हुए शव को देखकर परिजनों एव पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मंगलवार की शाम को गढ़ी मीरापुर निवासी अमर सिंह वर्मा पुत्र रघुवर दयाल परिजनों के साथ खाना खाकर सो गया तथा मध्यरात्रि को शौच के लिए गया जो लौटकर वापस नहीं आया। भोर में जब ग्रामीण शौच के लिए निकले तो प्राथमिक विद्यालय के निकट स्थित पुरुषोत्तम की आम में अमर सिंह का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज