बरेली: कांग्रेस के प्रशिक्षण में बताया गया, कैसे विपक्ष की कमियां निकाले और अपनी बढ़ाई करें?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई है। गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति बनाते हुए कैंट विधानसभा (125) के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। जिसमें बताया कि उन्हें किस तरह से यह चुनाव जीतना है। प्रशिक्षण का आयोजन शहर अध्यक्ष अजय …

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई है। गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति बनाते हुए कैंट विधानसभा (125) के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। जिसमें बताया कि उन्हें किस तरह से यह चुनाव जीतना है। प्रशिक्षण का आयोजन शहर अध्यक्ष अजय शुक्ला के तत्वाधान में किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी भी शामिल हुए।

सत्ताधारी को बताया जन विरोधी
प्रशिक्षण में आए प्रशिक्षक अंशु अवस्थी ने सत्ताधारी और आरएसएस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब पूरा भारत अंग्रेजों की गुलामी के खिलाफ आजादी के लिए लड़ रहा था। तब आरएसएस और उनके नेता आजादी का विरोध कर रहे थे। अंग्रेजों के साथ खड़े होकर आजादी के आंदोलन को कमजोर कर रहे थे। उसी ढर्रे पर आज भाजपा भी काम कर रही है।

विपक्ष की कमियों को उजागर करने की तरकीब
प्रशिक्षक सैय्यद मजीन हुसैन ने कांग्रेस के इतिहास और आजादी के योगदान के बारे में बताया। इस पर प्रशिक्षक मेराज वली खान ने भी सोशल मीडिया के महत्व और कांग्रेस की उपलब्धियों और भाजपा की कमियों को सोशल मीडिया पर प्रचारित करने की तकनीकी जानकारी दी। इसी के साथ प्रशिक्षक प्रो. यशपाल चौधरी ने बूथ प्रबंधन और पदाधिकारियों के संगठन संरचना और कार्य बताए।

यह लोग रहे मौजूद
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कैंट विधानसभा (125) के 40 वार्ड के अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, प्रदेश सचिव/प्रभारी जितेंद कश्यप, प्रशिक्षक डॉ. नीतू शर्मा, शहर अध्यक्ष अजय शुक्ला, महेश पंडित, केके दिक्षित, मुजाहिद हुसैन, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, हाजी इस्लाम, मो असलम, विलाल कुरैशी, विजय मौर्या, रमेश श्रीवास्तव, रमेश त्रिपाठी, सुचित्रा सिंह, कुमकुम शर्मा, योगेश जौहरी, चारु मेहरोत्रा, रियाज, परवेज, सुरेंद्र, सोनकर, आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े-

Corona virus: केरल में कम हुए मामले, सरकार ने किया अलर्ट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव