बाराबंकी: विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश ने भरी हुंकार
बाराबंकी। आगामी विधानसभा चुनाव में जुटे भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी के नवागत जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश के नेतृत्व में बैठक की गई। जिसमें जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को जीत का मूल मंत्र देते हुए कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है, …
बाराबंकी। आगामी विधानसभा चुनाव में जुटे भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी के नवागत जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश के नेतृत्व में बैठक की गई। जिसमें जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को जीत का मूल मंत्र देते हुए कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है, कार्यकर्ता के मान सम्मान व स्वाभिमान के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।
बता दें कि नगर फतेहपुर स्थित महादेव तालाब पर भाजपा कोर कमेटी का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश नेतृत्व ने आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की। बैठक का शुभारंभ क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने हर वर्ग को उचित मान सम्मान देते हुए विकास के संकल्प को दोहराया है। साथ ही योगी सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए भ्रष्टाचारियों को उनकी सही जगह पर पहुंचाया है।
वहीं संगठन को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष है, भाजपा कार्यकर्ता की हर एक समस्या का निदान व समाधान तत्काल किया जाएगा। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति समर्पण साफ देखा गया। जिला अध्यक्ष के आगमन में बाराबंकी से फतेहपुर के कई स्थानों पर जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश नगर फतेहपुर पहुंचकर पटेल चौराहे पर स्थित सरदार पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभाशीष प्राप्त किया। वहीं बैठक का संचालन सर्वेश श्रीवास्तव व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनुपम निगम की ओर से समापन किया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगों में जिला उपाध्यक्ष रचना श्रीवास्तव, जिला महामंत्री अरविंद मौर्या सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
